कांके: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल, सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की
Kanke, Ranchi | Jul 16, 2026 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को करीब दो बजे से ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।