तरबगंज: नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपनी 17वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मामले के अनुसार आरोपी सोनू पुत्र गोलकायी शुक्रवार रात्रि में उसकी पुत्री को भगा ले गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही।