तरबगंज: नंदिनी नगर में लग रही धोबी पछाड़, मुखर है महिला एवं पुरुष पहलवानों का दांवपेंच
नंदिनीनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम नवाबगंज में चल रहे तीन दिवसीय जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुषों के अंडर -17 तथा अंडर -23ग्रीकोरोमन शैली के सभी दस भार वर्गों के कुश्ती प्रतियोगिताएं हुई।इसके पहले महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं शुक्रवार देर शाम तक हुई।रविवार को पुरुषों के फ्री-स्टाइल कुश्ती के चैम्पियनशिप के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का समापन होगा।