कुनकुरी: बासनतला धान उपार्जन केंद्र में भीषण आग, लाखों के बारदाने जलकर खाक; पटाखे से आग लगने की आशंका, असली वजह अब भी अनजान
जिले के कुनकुरी विकासखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बासनतला धान उपार्जन केंद्र में शुक्रवार की शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में लाखों रुपये के बारदाने आ गए, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किसी व्यक्ति द्वारा जलता हुआ पटाखा फेंके जाने से आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने का वास्