बड़हिया: वीरुपुर थाना पुलिस ने गबन मामले में एक NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेश किया
वीरुपुर थाना के समीप से स्थानीय पुलिस ने वर्ष 2012 के गबन के एक मामले में कोर्ट द्वारा निर्गत NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 12 बजे वीरुपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में शर्मा टाल के रहने वाले स्वर्गीय राम किशुन सिंह के पुत्र विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया है.