पीरो: पीरो में खूनी संघर्ष: खिड़की निकालने के विवाद में दिव्यांग बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
Piro, Bhojpur | Jun 19, 2026 अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खैरी तिवारीडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महज खिड़की निकालने के विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि पट्टीदारों ने एक दिव्यांग बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान खैरी तिवारीडीह गांव निवासी स्व. बिजली राम के 60 वर्षीय पुत्र हृदया पासवान के रूप में हुई है।