पंचकूला: पंचकूला में 10 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी लगभग 30 हजार वोट से आगे
पंचकूला जिला में बनाए गए दो मतगणना केंद्र पर 10 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंतो कटारिया लगभग 30 हजार वोट से आगे चल रही हैं। मिली जानकारी अनुसार पंचकूला, कालका विधानसभा से उन्हें अब तक लगभग 30 हजार की लीड मिली हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वरुण चौधरी चल रहे हैं।