पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 4 में अज्ञात चोरों ने घर से सोने, चांदी के गहने और नगदी की चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 4 में अज्ञात चोरों के द्वारा घर से सोने चांदी के गहने और नगदी चोरी करने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में आकांक्षा जैन ने बताया है की घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा सोने चांदी के गहने और अन्य सामान और नगदी घर से चोरी किया गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।