पंचकूला: डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने चिकन गांव के आंगनवाड़ी केंद्र के पास से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा
डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिकन गांव में सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र के नजदीक से अवैध पिस्टल सहित पकड़ा गया है। पकड़े गए युवक की पहचान योगराज के रूप में हुई है। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।