पंचकूला: गांव पलासरा के नजदीक सड़क के बीच लटका बिजली की तार, आने जाने वाले वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना
मोरनी के गांव पलासरा में सड़क के बीच में लटका बिजली की तार के कारण आज इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरी जानकारी अनुसार आज सुबह के समय में एक बिजली की तार टूटकर सड़क के बीचो-बीच लटक गई। जिसके कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तार लंबे समय तक सड़क के बीच पड़ी रही।