पंचकूला: सेक्टर-14 स्थित मतगणना केंद्र का डीसी और एडीसी ने किया निरीक्षण
पंचकूला के 14 सेक्टर में स्थित मतगणना केंद्र केंद्र का पंचकूला के डीसी डाक्टर यश गर्ग और एडीसी के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतगणना की प्रक्रिया को चेक किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला जिला में बनाए गए दोनों मतगणना केदो पर शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना जारी है।