आरोन: बरोद गांव में छत पर सोते रहे परिजन, मकान में हो गई चोरी, नगदी जेवर सहित अन्य सामान ले गए चोर
गुना के आरोन थाना क्षेत्र के बरोद गांव में एक व्यक्ति के मकान में चोरी हो गई। फरियादी नीलेश रघुवंशी ने बताया, एक बेटा है आरोन में रहता है। मैं और पत्नी बीती रात में छत पर सो रहे थे। नीचे मकान में अज्ञात चोर नगदी, जेवर और अन्य सामान सहित ₹4 लाख की चोरी कर ले गए। फरियादी नीलेश रघुवंशी ने आरोन थाना में शिकायत की है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।