आरोन: जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड के पास टॉयलेट में हुई महिला की डिलीवरी, परिजनों ने लापरवाही के लगाए आरोप
गुना जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला की टॉयलेट में डिलीवरी हो गई। आरोन तहसील के पनवाड़ी हाट निवासी अनिल केवट ने 3 जून को बताया, उसके छोटे भाई की पत्नी की डिलीवरी होना थी। 2 जून को अस्पताल भर्ती किया, कल से मेटरनिटी वार्ड के स्टाफ ने दर्द से तड़प रही महिला कोई देखभाल नहीं की। बाहर टॉयलेट में डिलीवरी हो गई। स्टाफ पर परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं।