आरोन: जिला कोर्ट ने बुआ की हत्या करने वाले दो आरोपियों को सुनाई उम्र कैद की सजा, आरोपियों की बहन को भगाकर लाया था बुआ का बेटा
गुना के आरोन थाना क्षेत्र में बुआ की हत्या के दो आरोपियों को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ADPO मयंक भारद्वाज ने 2 जून को बताया, बुआ का लड़का आरोपियों की बहन को भगा लाया था। 10 अक्टूबर 2021 को बुआ के घर आरोन में बुआ हत्या कर दी। मामले में षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सूर्यवंशी ने फैसला सुनाया। पैरवी ADPO केजी राठौर ने की।