आरोन: गोंड मोहल्ला आरोन में घर के बाहर खड़े बेटे से तीन लोगों पर मारपीट करने के मां ने लगाए आरोप, मामला हुआ दर्ज
आरोन के गोंड मोहल्ला में फरियादी महिला अंगूरी बाई पत्नी ओमप्रकाश प्रजापति ने अपने बेटे दीपेश प्रजापति से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोन थाना पुलिस को बताया, सुबह घर के बाहर बेटा दीपेश सब्जी लेने जा रहा था। तभी पड़ोस के दो लोग और एक महिला आए कहा, तू बाइक तेज चलता है। गालियां देकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।