आरोन: सिरोंज रोड पर आरोन खंभे से टकराई बाइक, बाइक सवार दो लोग हुए घायल अस्पताल में भर्ती
गुना की आरोन थाना क्षेत्र में सिरोंज रोड पर आरोन में दो बाइक सवार एक खंभे से टकरा गए। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरोन से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना बीती देर रात की बताई गई है। दोनों घायलों के नाम गौरव सेन और अजय कुशवाहा बताए गए हैं।