कोरांव: महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अनियमित बिजली आपूर्ति के विरोध में सपाईयों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम कोरांव को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील मुख्यालय कोरांव में महंगाई, भ्रष्टाचार, अनियमित बिजली आपूर्ति और रोजगार जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल ने किया।