मोदनगंज: प्रमिला बनीं जहानाबाद जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जहानाबाद जद यू महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी को चुने जाने के बाद इलाके में खुशी की लहर व्याप्त है। इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का बताना है कि प्रमिला के द्वारा पार्टी में अच्छा काम किए जाने के कारण पार्टी ने दुबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी है।