सफीपुर: सफीपुर क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले, सात लोग घायल, मां-बेटा जिला अस्पताल रेफर
Safipur, Unnao | Dec 24, 2025 सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में आज बुधवार शाम 4 बजे खेत के पयार को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मां-बेटे की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कि