सफीपुर: सफीपुर क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर कंटेनर की चपेट में आया सफाईकर्मी, गंभीर रूप से घायल, मियागंज सीएचसी में भर्ती
Safipur, Unnao | Dec 23, 2025 सफीपुर अंतर्गत आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ–बांगरमऊ मार्ग पर मंगलवार शाम 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। औरास ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी महेंद्र कुमार बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पंजाब से कोलकाता जा रहे कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट पहनने से उनकी जान बच गई। उपनिरीक्षक हीरालाल