सफीपुर: सफीपुर के माखी थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, गले पर निशान, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Safipur, Unnao | Dec 22, 2025 सफीपुर के माखी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 12 बजे शारदा नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना गांव मेहरबान खेड़ा के सामने की है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के गले में रस्सी के निशान और नाक पर खून होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के प