सफीपुर: सफीपुर के माँखी कांड में कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने पर पीड़िता की बहन का फूटा गुस्सा, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
Safipur, Unnao | Dec 24, 2025 उन्नाव रेपकांड के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद बीते मंगलवार देर रात 10 बजे पीड़िता की बहन का बड़ा बयान सामने आया है। पीड़िता की बहन ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर ने पहले बड़े पापा को मरवाया, फिर पिता की हत्या करवाई और बाद में बहन के साथ रेप किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चाचा को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाया गया।