सफीपुर: सफीपुर में फंदे से लटकी मिली युवती, टहलने के लिए निकली थी, परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई
Safipur, Unnao | Dec 22, 2025 सफीपुर अंतर्गत माखी थाना क्षेत्र के रुकनापुर मजरा खोखापुर गांव में सोमवार सुबह 9 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती का शव अमरूद के बाग में पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी राजू रावत की पुत्री सुभाषिनी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सुबह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव बाग में मिला। सूचना पर पहुंची पुल