मेहनगर: पिथौरपुर ऊसरी में 26 वर्षीय युवक की अमृत सरोवर में डूबने से हुई मौत, गोताखोरों की मदद से 6 घन्टे बाद शव बरामद
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना के पिथौरपुर ऊसरी में अमृत सरोवर में 26वर्षीय सनोज कुमार की डूबने से शनिवार को मौत हो गई। शव करीब 6घन्टे बाद गोताखोरों की तलाश से बरामद हो सका। इससे पूर्व मछुआरों व फायर बिग्रेड के लोगो ने कांटा को अमृत सरोवर के चारो तरफ घुमाया। इसके अलावा कुछ ग्रामीण डुबकी लगाने वाले भी खोजे लेकिन शव नही मिल सका था। महराजगंज थाना क्षेत्र से गोताखोर आए