मसूरी में इमरान हाशमी और जेनेलिया की शूटिंग का वीडियो वायरल, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मसूरी मॉल रोड पर बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि यह 'आवारापन 2' की शूटिंग हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार शाम शूटिंग के दौरान मॉल रोड पर प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई फैंस अपने पसंदीदा सितारों की सिर्फ एक झलक पाने के लिए घंटों तक मौके पर डटे रहे, जिससे पूरे इलाके में काफी हलचल का माहौल बना रहा।
#imranhashmi
#geneliadsouza #highlight#everyone#udayuttarakhandnews