कुटुंबा: +2 उच्च विद्यालय डुमरी में गुप्त मतदान प्रक्रिया के तहत बाल संसद का हुआ चुनाव
कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरी में गुरुवार को बाल संसद का गठन किया गया। इसके लिए गुप्त मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। भारतीय चुनाव प्रक्रिया के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार एवं मतगणना पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के देखरेख में बच्चों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नॉमिनेशन किया। इसके उपरांत वोटिंग की प्रतिक्रिया कराई गई।