कुटुंबा: अंबा थाना की पुलिस ने ढूंढा गांव स्थित उत्तर कोयल नहर पुल से महुआ शराब लदी बाइक को किया ज़ब्त, धंधेबाज को भेजा जेल
अंबा थाना की पुलिस ने शराब लदी एक बाइक जब्त की है. इस क्रम में पुलिस ने एक धंधेबाज को भी गिरफ्त में लिया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल राज ने बुधवार को थाना क्षेत्र के ही ढूंढा गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर के पुल के समीप से की है. पकड़ा गया धंधेबाज सुभाष कुमार ढीबरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला है.