कुटुंबा: पुलिस ने विभिन्न गांवों से फरार तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट से वारंट निर्गत होने के बावजूद चल रहे थे फरार
कुटुंबा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही विभिन्न गांव से तीन वारंटीयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए लोगों में थाना क्षेत्र के चनकप गांव निवासी विष्णुपत सिंह, वर्मा गांव निवासी उपेंद्र मेहता तथा सुरेंद्र साव का नाम शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। पुलिस को इनकी तलाश थी और ये पुलिस की नजरों से भागे चल रहे थे।