बाबई: आरी में आबकारी विभाग ने आरोपी के कब्जे से 54 लीटर अवैध शराब और बाइक की जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर मामला किया दर्ज
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार,गुरुवार की दरम्यानी रात कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी तरुण विश्वकर्मा पिता रामकुमार के पास से 54 लीटर अवैध शराब सहित एक मोटरसाइकिल जप्त की। जप्त की गई शराब और मोटरसाइकिल की कीमत रु70000 बताई जा रही है। मामले में आरोपी की गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।