शामली: शामली जनपद की 1570 रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ ₹3000 प्रति माह, कैशलेस इलाज की भी मिलेगी सुविधा
Shamli, Shamli | Aug 23, 2026 रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सहारनपुर रोड स्थित राधा वाटिका में जनपद में कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान MLC वीरेंद्र सिंह व मोहित बेनीवाल, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी और डीएम आलोक यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कार्यरत 1570 रसोइयों का मानदेय ₹3000 प्रतिमाह हो गया है।