भीलवाड़ा: ज़िला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित, 120 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अधिकांश प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
भीलवाड़ा जिले में परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार मई माह के तृतीय गुरुवार को ज़िला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया | जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान 120 प्रकरणों पर सुनवाई हुई |