Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

*इंदौर में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, 64 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित* --- *विद्यालयों, डेयरी, मसाला एवं मिठाई प्रतिष्ठानों पर सघन कार्रवाई, शिकायतों पर त्वरित जांच जारी* --- *मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से 23 नमूनों की ऑन द स्पॉट की गई जांच, 3 नमूने फैल होने पर तुरंत लीगल नमूना कार्यवाही* इंदौर, 30 जून 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सघन एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा विद्यालयों, डेयरी प्रतिष्ठानों, मसाला निर्माण इकाइयों, नमकीन उद्योगों एवं मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 64 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए, वहीं प्राप्त शिकायतों पर त्वरित जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। *विद्यालयों के मेस एवं कैंटीनों का निरीक्षण* गत 29 जून 2026 को क्वीन्स कॉलेज, खंडवा रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दाल (तैयार), राजमा, बेसन एवं आटा के कुल 4 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। इसी तरह 30 जून को चोइथराम स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेस्ट कंट्रोल शेड्यूल, हाइजीन रेटिंग प्रमाण-पत्र, पानी की जांच रिपोर्ट एवं पानी की टंकी की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। FoSTaC प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का सतत पालन करने के निर्देश दिए गए। मौके से राजमा, काला उड़द दाल, तुअर दाल, तैयार नमकीन चावल, आलू झोलदार एवं देसी चना मसाला के कुल 6 नमूने जांच हेतु लिए गए। *शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई* * FoSCoS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बाबा कुल्फी, राऊ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान काजू कतली, दूध कतली, मिल्क केक, पेड़ा एवं मलाई बर्फी के कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए। शिकायत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। * इसी प्रकार FoSCoS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर यादव डेयरी फार्म का निरीक्षण कर पनीर, दूध, दही, चक्का एवं घी के कुल 6 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। * एक अन्य शिकायत के आधार पर शर्मा कॉस्मेटिक एवं किराना से आज दिनांक 30/6/2026 को प्रोपराइटर देवेंद्र शर्मा की उपस्थिति में सूजी रस्क, बटर रस्क, मिल्क रस्क,लॉन्ग सेव, मीठा मिक्सचर, रतलामी सेव के कुल 06 नमूना संग्रहण किया गया शिकायतकर्ता को कार्रवाई से अवगत कराया गया शिकायतकर्ता द्वारा संतुष्टि ब्यक्त की गई *Risk Based Inspection System (RBIS) के अंतर्गत विशेष निरीक्षण अभियान* भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा विकसित Risk Based Inspection System (RBIS) के अंतर्गत उच्च जोखिम (High Risk) श्रेणी के खाद्य प्रतिष्ठानों पर सतत निगरानी एवं वैज्ञानिक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। इस प्रणाली के अंतर्गत FSSAI द्वारा आवंटित निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न किए जाते हैं। इसी क्रम में निम्नलिखित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना कार्रवाई की गई— * कृष्ण मिल्क प्रोडक्ट से दूध, पनीर, मावा, चक्का एवं दही के कुल 6 नमूने लिए गए। * LIT Spices, पलहर नगर, 60 फीट रोड से हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर एवं मिर्च पाउडर के कुल 4 नमूने लिए गए। * कृष्णा डेयरी स्वीट्स एंड नमकीन, 60 फीट रोड से दूध, पनीर, मावा, पेड़ा, मावा कतली एवं केसर पेड़ा के कुल 6 नमूने लिए गए। * प्रकाश नमकीन उद्योग, लक्ष्मीबाई नगर से विभिन्न प्रकार के नमकीन के कुल 6 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। *अन्य कार्यवाहियाँ* * श्री भेरुनाथ नमकीन कृष्ण उदय नगर से दक्ष प्रजापति से रतलामी सेव, फीकी सेव, खट्टा मीठा मिक्सचर, पापड़ी, गठिया के कुल 5 नमूने लिए गए। * सांवरिया दूध डेयरी स्वीट्स एंड एवरफ्रेश गोविंद सिंह राजपूत से दूध, दही, घी, मिल्क केक, मावा बर्फी के 5 नमूने लिए गए * श्री गंगा नमकीन स्वीट्स एंड बेकरी गणेश नगर, विनोद राजपूत से बेसन लड्डू, मोटी सेव, रतलामी सेव, मिक्सचर, खट्टा मीठा मिक्सचर के 5 नमूने लिए गए। *निरीक्षण के दौरान दिए गए आवश्यक निर्देश* सभी निरीक्षित प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्हें परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित भंडारण करने, खाद्य हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने, मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड अद्यतन रखने, उपयोग किए जा रहे पानी की नियमित जांच कराने, FoSTaC प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा वैध खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की शर्तों का पूर्ण अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया गया। *मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से जनजागरूकता एवं खाद्य पदार्थों की मौके पर ही स्पॉट टेस्टिंग* * मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की सहायता से मौके पर ही कुल 23 नमूने की जांच की गई, जिनमें से 03 नमूने अमानक पाए जाने पर तत्काल लीगल नमूना कार्रवाई की गई * खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला वाहन क्रमांक MP02AV7408 के माध्यम से प्रकाश नमकीन, महालक्ष्मी नगर, इंदौर में खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच कर मिलावट की पहचान संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आमजन को व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव, परिसर की साफ-सफाई, अखाद्य रंगों के दुष्प्रभाव, निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि की जांच तथा सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। संग्रहित सभी 64 खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विद्यालयों, डेयरी प्रतिष्ठानों, मसाला निर्माण इकाइयों, मिठाई एवं नमकीन निर्माण प्रतिष्ठानों सहित सभी संवेदनशील खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा। प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यकतानुसार निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी खाद्य प्रतिष्ठान में मिलावट, अस्वच्छता अथवा अन्य खाद्य सुरक्षा संबंधी अनियमितता प्रतीत हो तो उसकी सूचना कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181, CM हेल्पलाइन, FoSCoS पोर्टल अथवा अन्य उपलब्ध माध्यमों से अवश्य दें। प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #JansamparkMP #indore #इंदौर #FoodSafety #ConsumerSafety #FoodSafetyAdministration CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Food Safety and Standards Authority of India

Indore, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026