कासगंज: मदर्स डे पर दिव्यांगजनों को लगाए गए कृत्रिम पैर, बस स्टैंड के समीप निजी होटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) द्वारा मदर्स डे के अवसर पर दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम पैर लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम होटल शीतल पैलेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कृत्रिम अंग दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा और रोजगार में भी मददगार साबित होते हैं।