छीपाबड़ोद: सारथल पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चार अभियुक्तों को चोरी के मामले में किया गिरफ्तार
सारथल पुलिस ने चोरी के मामले में खुलासा करते हुए चोरी किये सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता हासिल की है। सारथल निवासी कमलारानी ने 8 अप्रैल को थाना पहुंच सोना-चांदी जेवरात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना अधिकारी गिरिराज गुर्जर के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण में तलाश कर 4 आरोपियों को मय जेवरात गिरफ्तार किया है।