छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, 21 जून को होगा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
छीपाबडौद ब्लॉक में 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग एवं उपखंड प्रशासन छीपाबड़ौद के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गणेश मंदिर काकोणी समय प्रातः 6:30 से 8:00 तक होगा। वही अन्य स्थानीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।