छीपाबड़ोद: भावपुरा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जल स्वावलंबन पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्राम पंचायत भावपुरा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को प्रधान नरेश कुमार मीणा द्वारा अमृतसरोवर का पूजन कर नवीन अमृत सरोवर भावपुरा का शुभारंभ किया। साथ ही धार्मिक स्थल पर पौधारोपण किया। सर्वप्रथम ग्राम भावपुरा में महिलाओं द्वारा जल यात्रा निकाली तथा पीपल पूजन किया। प्रधान मीणा द्वारा भावपुरा में जनसुनवाई की।