छीपाबड़ोद: सालपुरा रोड पर बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
छीपाबडौद सालपुरा रोड़ पर मंगलवार रात्रि 9 बजे करीब तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बनवारी कुशवाह पुत्र ज्ञान सिंह कुशवाह उम्र 29 वर्ष अपने घर पर जा रहा था। उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।