छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद में विद्या भारती ने योग जागरूकता के लिए निकाली जन चेतना रैली, त्रिवेणी धाम पर महाआरती के साथ हुआ समापन
अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस की जन जागरूकता को लेकर विद्या भारती शिक्षा संस्थान ने जन चेतना रैली का आयोजन उत्सव पूर्वक किया। कार्यक्रम में विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र के योग शिक्षा प्रमुख राजेंद्र कुमार शर्मा ने योग एवं मानव जीवन स्वास्थ्य विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।