बिपार्ड में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति ने किया दीप प्रज्वलित
सीएम सम्राट चौधरी, राज्यपाल और डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
गयाजी शहर के बिपार्ड में आयोजित बिहार विधानसभा के सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।दो दिनों तक चलने वाले इस प्रबोधन कार्यक्रम में विधायकों को विधायिका की कार्यप्रणाली, जवाबदेही और संविधान के अनुसार कार्य करने की जानकारी दी जाएगी।
Rafiganj, Aurangabad | Jul 11, 2026