प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्या ने बुधवार की शाम 4 बजे मंडल कारा, बांका का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सपना रानी एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। न्यायिक अधिकारियों ने कारा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।