निज़ामाबाद: निजामाबाद क्षेत्र के मनपारपुर, सुराई और बड़ागांव की शिवान में लगी आग, पचासों बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मनपारपुर सुराई और बड़ागांव की सिवान में आज रविवार को दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलती चली गईं आग की चपेट में आकर तीनों गांवों के किसानों की लगभग पचासों बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई है।