खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी शिक्षक अरविंद कुमार पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बाईपास स्थित आवास पर उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव मर्चरी हाउस पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।