बेतिया: डॉक्टर के भेष में एंबुलेंस चालक! मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल भेजने का आरोप
बेतिया जीएमसीएच इन दिनों एक वायरल फोटो को लेकर सुर्खियों में है सोमवार, 5 जनवरी, सुबह करीब 10 बज जीएमसीएच परिसर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वायरल फोटो में दिख रहा शख्स डॉक्टर की ड्रेस पहनकर, गले में आला (स्टेथोस्कोप) लटकाए अस्पताल के विभिन्न वार्डों में घूमता नजर आता है।