बेतिया: बेतिया नगर निगम में करोड़ों की योजनाओं का खुलासा: फर्जी बैंक एफडी से लाखों की हेराफेरी, महापौर ने जांच बैठाई
बेतिया से खबर है जहां नगर निगम की करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं में संवेदक ठेकेदारों द्वारा फर्जी बैंक एफडी जमा कर लाखों की हेराफेरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आज 5 जनवरी सोमवार करीब 4बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विश्वसनीय आधिकारिक सूत्रों के आधार पर वर्षों से जारी इस कथित जालसाजी का खुलासा करते हुए नगर आयुक्त