कुलपहाड़: महोबा के नेपुरा गांव में बड़ा लापरवाही का मामला, 18 महीने पहले मृत आंगनबाड़ी सहायिका को भेजा गया नोटिस
महोबा जनपद में बाल विकास विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 18 महीने पहले मृत हो चुकी आंगनबाड़ी सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। मामला पनवाड़ी विकासखंड के नैपुरा गांव का है, जिसने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि स्वर्ग सिधार चुकी पार्वती को CDPO कार्यालय की ओर से नोटिस भेजकर 2 दिन के भीतर जवाब मांगा।