घर में देख ली मुखिया प्रतिनिधि की अनैतिक हरकत! नाबालिग ने खोला राज, मारपीट और हत्या की साजिश का आरोप
जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही दीयर पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है. मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव पर एक नाबालिग के साथ मारपीट करने, गर्म वस्तु से दागने और उसकी हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने अपने घर में मुखिया प्रतिनिधि की कथित अनैतिक गतिविधियां देख ली थीं. इसके बाद कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई. नाबालिग के हवाले से नशे की दवा देने और काफी समय तक बेहोश रहने का भी दावा किया गया है.
27 सितंबर की रात नाबालिग कथित तौर पर जान बचाकर रिश्तेदार के घर पहुंचा. इसके बाद 3 अक्टूबर को एसपी शुभम आर्य से शिकायत कर सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की गई.
एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ
Buxar, Buxar | Oct 3, 2026