झांसी: झांसी में मजदूरी के पैसे मांगने पर मजदूर को पड़ी मारपीट, पीड़ित ने रक्सा थाना में दी शिकायत
Jhansi, Jhansi | Sep 8, 2026 झांसी में मजदूरी के पैसे मांगना एक मजदूर को भारी पड़ गया। आरोप है कि मजदूरी के पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित मजदूर मुकेश ने रक्सा थाना पहुंचकर मंगलवार को शिकायती पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित मजदूर का आरोप है कि उसने मेहनत से काम किया था, लेकिन जब पैसे मांगे तो मारपीट कर दी गई