भीलवाड़ा: समर्पण फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े का स्वागत एवं अभिनंदन किया
भीलवाड़ा। सामाजिक सेवा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय समर्पण फाउंडेशन द्वारा राजकीय विजया राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े का अभिनंदन किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ. गंगराड़े को समर्पण फाउंडेशन द्वारा मेडिकल कॉलेज के सहयोग से पूर्व में संचालित जनहितकारी अभियानों की जानकारी दी।