सिंगरौली: जिले में चार एक्सप्लोसिव कंपनी समेत दो पटाखा दुकाने हुई सील कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
जिला मुख्यालय बैढ़न के उद्योग दीप बलियरी एवं मोरवा क्षेत्र के तीन बारूद कंपनियों को कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड मजिस्ट्रेट सिंगरौली ने सील कर अनापत्ति पत्र को निलंबित कर दिया है वहीं गनियारी में स्थित दो पटाखा दुकानों को भी सील किया गया है उक्त आशय की जानकारी प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने रूस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में कलेक्टर अरुण परमार एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद युशुफ क़ुरैशी ने दी है।