सिंगरौली: माजन शराब भट्टी के सामने एक मिनी ट्रक ने कचरा वाहन को साइड से मारी टक्कर बाल बाल बचे वाहन सवार
एक कचरा वाहन नवानगर की ओर से माजन की ओर आ रहा था और उसी के पीछे से एक मिनी ट्रक आ रही थी जहां माजन शराब भट्टी के पास पहुंचते ही मिनी ट्रक ने साइड से कचरा वाहन को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि कचरा वाहन चालक की सूझबूझ से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मिनी ट्रक का चालक शराब के नशे में धुत्त था और वह काफी तेज रफ्तार में आ रहा था जिसके कारण यह टक्कर हुई है।